Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » After a fight with his wife, the young man went into the Mahanadi river and got trapped, VIDEO | पत्नी से लड़ाई के बाद महानदी में गया युवक….फंसा, VIDEO: बियर पीकर मिट्टी के टीले में सो गया, पानी का बढ़ा लेवल, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू – Raipur News
Breaking News

After a fight with his wife, the young man went into the Mahanadi river and got trapped, VIDEO | पत्नी से लड़ाई के बाद महानदी में गया युवक….फंसा, VIDEO: बियर पीकर मिट्टी के टीले में सो गया, पानी का बढ़ा लेवल, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू – Raipur News

By adminSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 09 25 164814 1758799347
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रेस्क्यू टीम युवक को बचाने के लिए रस्सी के सहारे ब्रिज से नीचे उतरी।

रायपुर के आरंग स्थित महानदी में एक युवक पानी का लेवल बढ़ने से फंस गया। युवक अपनी पत्नी से लड़ाई के बाद बियर पीकर मिट्टी के टीले में सो गया था। जब उसकी नींद खुली तो पानी का लेवल बहुत बढ़ चुका था। उसने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। जि

.

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम 7 बजे के करीब कुछ लोग घूमते हुए महानदी के किनारे में ब्रिज के नीचे पहुंचे। तभी उन्होंने मिट्टी के टीले में बैठा हुए एक युवक देखा। वह लोगों से चिल्ला कर मदद मांग रहा था। पानी का लेवल बढ़ने से वह बीच में फंस गया। लड़कों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF से युवक के रेस्क्यू के लिए संपर्क किया।

युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया

युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया

ब्रिज से रस्सी के सहारे रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम युवक को बचाने के लिए रस्सी के सहारे ब्रिज से नीचे उतरी। अंधेरा होने की वजह से युवक की लोकेशन देखने में कठिनाई आ रही थी। नीचे युवक को रस्सी से बांधा गया। फिर क्रेन के सहारे युवक को ऊपर खींचा गया। इस प्रकार युवक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ट्रैफिक को भी मैनेज करते रहे।

पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया है।

पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया है।

बियर पीकर सो गया था युवक

पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक हेमंत(47) महासमुंद का रहने वाला था। उसक घरेलू बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। फिर महानदी में ब्रिज के नीचे बने मिट्टी के टीले में जाकर बैठ गया। युवक ने बियर पी फिर उसकी आंख लग गई। वह टीले पर ही सो गया।

रायपुर के आरंग स्थित महानदी में एक युवक पानी का लेवल बढ़ने से फंस गया।

रायपुर के आरंग स्थित महानदी में एक युवक पानी का लेवल बढ़ने से फंस गया।

डैम का गेट खुलने से पानी का लेवल बढ़ा

बुधवार को दिन भर बारिश होने की वजह से निसदा डैम में वाटर लेवल बढ़ने से गेट खोला गया। जिससे महानदी का भी वाटर लेवल बढ़ गया। युवक जिस जगह पर सोया था उसके चारों तरफ पानी आ गया। जब उसकी नींद खुली तो उसने लोगों से मदद मांगी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बैंक मित्र से दिनदहाड़े 2 लाख की लूट:आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, बाइक रोककर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

June 2, 2026

भिलाई में करंट से शख्स की मौत:कूलर चालू कर भर रहा था पानी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

June 2, 2026

रायपुर में दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला:5 जून को लगेगा मेला, 11 से 30 हजार तक होगी सैलरी, ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072737
Views Today : 13
Views Last 7 days : 1652
Views Last 30 days : 5652
Total views : 96260
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.