Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Administration takes major action against illegal paddy in Korba | कोरबा में प्रशासन की अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: हरदी बाजार से 200 बोरी, मंडी से 85 बोरी खराब धान जब्त – Korba News
Breaking News

Administration takes major action against illegal paddy in Korba | कोरबा में प्रशासन की अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: हरदी बाजार से 200 बोरी, मंडी से 85 बोरी खराब धान जब्त – Korba News

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
add4e137 c394 4b92 9bab 268be10f20fa 1766920331149
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में अवैध धान भंडारण और खराब गुणवत्ता वाले धान की बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार, 28 दिसंबर 2025 को जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशों पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 285 बोरी धान जब्त किया गया।

.

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली रोहित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम हरदी बाजार में छापेमारी की। यहां सनत कुमार राठौर के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित 200 बोरी पुराना धान जब्त किया गया।

b3508933 0c3a 4b46 8caa b519dfcb014f 1766920338641

जांच में गोदाम में 200 बोरी धान मिला

प्रशासन को सूचना मिली थी कि सनत कुमार राठौर द्वारा बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण किया गया है। तहसीलदार हरदी बाजार अभिजीत राजभानु और थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। जांच के दौरान गोदाम में 200 बोरी धान मिला।

गोदाम संचालक सनत कुमार राठौर धान की खरीदी-बिक्री या भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, जैसे लाइसेंस या मंडी पर्ची, प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेजों के अभाव में इतनी बड़ी मात्रा में धान का भंडारण नियम विरुद्ध पाए जाने पर पंचनामा बनाकर धान जब्त कर लिया गया।

f62ca8cf 2444 4f6b b094 7358849451b7 1766920331150

पोडी-उपरोड़ा में धान उपार्जन केंद्र की जांच

इसी क्रम में, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र कुल्हरिया में भी कार्रवाई हुई। तहसीलदार पसान वीरेंद्र श्याम ने केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम जजगी निवासी राजकुमार, पिता जयराम सिंह, द्वारा बिक्री के लिए लाई गई 85 बोरी (लगभग 32 क्विंटल) धान की जांच की गई।

जांच में यह धान पुराना और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजकुमार का 85 बोरी धान जब्त कर सहकारी समिति को सौंप दिया गया।

प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबार करने वाले कोचियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध भंडारण और खराब गुणवत्ता वाले धान की बिक्री के खिलाफ सघन निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076125
Views Today : 684
Views Last 7 days : 3490
Views Last 30 days : 11322
Total views : 106127
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.