Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Action taken against those serving liquor in the open in Korba | कोरबा में खुले में शराब परोसने वालों पर कार्रवाई: कई पकड़े गए, कुछ फरार; पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी – Korba News
Breaking News

Action taken against those serving liquor in the open in Korba | कोरबा में खुले में शराब परोसने वालों पर कार्रवाई: कई पकड़े गए, कुछ फरार; पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी – Korba News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ca5193e6 0a49 4a5f 9071 de5bae239986 1760958513635
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के टीपी नगर स्थित शराब दुकान के आसपास ठेले और अन्य दुकानों में खुलेआम शराब पिलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। रविवार रात सीएसईबी चौकी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापा मारा। पुलिस को देखते ही कई शराब पीने वाले प

.

कुछ दिनों पहले खबर प्रकाशित होने के बाद सीएसईबी चौकी पुलिस हरकत में आई। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम नदारद रही। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग ऐसे ठेला और दुकान संचालकों पर मेहरबान नजर आ रहा है।

edc8c5ec ff11 4022 acd3 bcf0938a3809 1760958513637

शराब परोसने सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि खुले में शराब पी रहे लोगों और शराब परोसने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा खुले में शराब परोसते पाए गए, तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

eaa01cc7 2da5 493f 9608 43488cadffdc 1760958513638

स्थानीय लोगों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

खुलेआम शराब पीने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे इस रास्ते से गुजरने में असहज महसूस करते हैं। इसके अलावा, शराबियों के कारण इस मार्ग पर कई सड़क हादसे भी होते रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग से लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रखने की मांग की है ताकि इस समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।

ec1d9ecb c26d 4f65 9e26 3ca9f662ad67 1760958513636

व्यापारियों के विरोध के बाद खोली गई दुकानें

टीपी नगर में अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों को खोले जाने के समय स्थानीय व्यापारियों ने इसका कड़ा विरोध किया था, लेकिन उनके विरोध के बावजूद दुकानें खोली गई।

टीपी नगर स्थित शराब दुकान पर शासकीय आहता (अधिकृत पीने का स्थान) नहीं है। इसी कारण लोग दुकान के बाहर खुले में शराब पीते नजर आते हैं। ठेला और दुकान संचालक इसी का फायदा उठाकर पानी, डिस्पोजल और चखना बेचते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिंदा व्यक्ति को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर आधार इनएक्टिव किया:सरकारी योजनाओं फायदा मिलना बंद हुआ, प्रशासन से एक्टिव करने की मांग

April 28, 2026

शिवसेना ने गौवंश को राज्य माता का दर्जा मांगा:सड़कों पर सुरक्षा नहीं, दुर्घटनाओं का शिकार हो रहीं गायें; पेयजल की मांग

April 28, 2026

कवर्धा में भारत माता चौक से हटा अतिक्रमण:सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई, स्थानीय लोग लम्बे समय से कर रहे थे मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069101
Views Today : 112
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 4164
Total views : 90096
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.