बालोद| नेवारीकला में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। आकांक्षा यादव एवं साथियों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डिलेश्वरी सोनकर ने शिविरार्थियों को एकजुटता बनाए रखने और सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य एमएल
.
समापन अवसर पर सामूहिक कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शिविरार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट स्वयंसेवक आकांक्षा यादव, श्रेष्ठ दलनायक लक्ष्मण कंवर, श्रेष्ठ दलनायिका येनी ठाकुर, श्रेष्ठ कलाकार लक्ष्मी देशमुख, श्रेष्ठ अनुशासन शिवानी नेताम को पुरस्कार दिया गया। शिविर में 51 स्वयंसेवक शामिल हुए। संचालन केडी देशमुख ने किया। कार्यक्रम अधिकारी खिलेश गंगासागर, निर्मल ठाकुर, आरजे दिल्लीवार, आईएल लेंडिया, सूर्यकांत साहू, विजय सिन्हा, विवेक धुर्वे, अरविंद जैन आदि उपस्थित रहे।
<
