Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Accused of cow smuggling arrested in Jashpur | जशपुर में गौ तस्करी का आरोपी पकड़ाया: स्कॉर्पियो में 4 गायों को बांधकर ले जा रहा था; पुलिस ने भेजा जेल – Jashpur News
Breaking News

Accused of cow smuggling arrested in Jashpur | जशपुर में गौ तस्करी का आरोपी पकड़ाया: स्कॉर्पियो में 4 गायों को बांधकर ले जा रहा था; पुलिस ने भेजा जेल – Jashpur News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6b99e3ed c78b 42de 9d9f 6d4a48d78c4f 1759238987942
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर जिले में गौ तस्करी का मामला सामने आया है। जहां आरोपी स्कॉर्पियो में चार गौवंशों को बेरहमी से रस्सी से बांधकर ले जा रहे थे। तभी पुलिस वहां पहुंची, जिसे देख सभी आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने 30 सितंबर को एक आरोपी इमरान खान को पकड़ा है।

.

मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने उसे साईं टांगर टोली, लोदाम से पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी जशपुर जिले के बरटोली केराडीह का रहने वाला है। वर्तमान में वह गुमला (झारखंड) के बरगीडांड माझा टोली में रह रहा था।

गौ तस्करी का आरोपी इमरान खान।

गौ तस्करी का आरोपी इमरान खान।

ईब नदी के पास से पुलिस ने पकड़ा था

यह मामला 21 सितंबर 2025 का है, जब नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG16-CP-8456) में चार गौवंशों को बेरहमी से रस्सी से बांधकर ले जाया जा रहा था। ग्राम सारंगडांड के ईब नदी के पास वाहन खराब होने पर आरोपी उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चारों गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया।

फरार आरोपियों को तब से ढूंढ रही थी पुलिस

इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना नारायणपुर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र और स्कॉर्पियो के नंबर व चेचिस विवरण के आधार पर सुराग जुटाए। जांच में सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में कुख्यात गौ तस्कर इमरान खान भी शामिल था।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

लगातार दबिश के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि इमरान खान साईं टांगर टोली, लोदाम में छिपा हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में इमरान खान ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ सूरजपुर नवापारा से चार गौवंश खरीदकर झारखंड ले जा रहा था।

रास्ते में स्कॉर्पियो खराब हो गई और पुलिस को आता देख वे सभी फरार हो गए थे। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर कचरे का ढेर, नहीं हो रहा नियमित उठाव

April 19, 2026

कवर्धा में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,VIDEO:जमकर किया हंगामा, होली के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

April 19, 2026

महिला आरक्षण बिल पास नहीं…कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067878
Views Today : 49
Views Last 7 days : 981
Views Last 30 days : 4067
Total views : 88814
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.