Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Accident on Korba Highway, father dies | कोरबा हाईवे पर हादसा, पिता की मौत: मां-बेटी घायल, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर – Korba News
Breaking News

Accident on Korba Highway, father dies | कोरबा हाईवे पर हादसा, पिता की मौत: मां-बेटी घायल, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर – Korba News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
86ac5c68 6ba7 4c18 9dbc 2b11172cfa2b 1760427575260
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी घायल हुए है। यह घटना 13 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे चैतमा चौकी क्षेत्र के सुंदरा नाला के पास हुई।

.

चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान के मुताबिक, मृतक की पहचान उदयपुर जिले के केतमा थाना अंतर्गत उमदेवा चौकी क्षेत्र निवासी सुमन साय अगरिया (45) के रूप में हुई है।

वह अपनी पत्नी संगीता अगरिया (42) और 15 वर्षीय बेटी कृष्णा के साथ बाइक (सीजी-15-बीडब्ल्यू-5988) पर पाली के नोनबिर्रा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां से वापस उदयपुर जा रहे थे।

सुंदरा नाला के ऊपर से गुजरते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए।

हेलमेट पहने होने के बावजूद सुमन साय को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटी को भी चोटें आईं।

e4dea3f5 b0d2 4cbf 849a 80ee7352a838 1760427575259

घटना के बाद भागा ड्राइवर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मां-बेटी को तुरंत पाली अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया।

दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

16261ce1 d360 4869 8049 1b15e0ba5da3 1760427575263

फोरलेन होने के कारण स्पीड से भगाते है गाड़ी

पुलिस के अनुसार, फोरलेन सड़क होने के कारण हाईवे पर वाहन अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। जिले में औसतन हर पांचवें दिन हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

खेत एक एकड़ से कम:तरबूज, मिर्च, टमाटर और बैंगन उगाकर 4 गुना कमाई; नरेगा सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ रामनारायण ने शुरू की मल्टी-लेयर फार्मिंग

April 27, 2026

14 दिन से लापता लिपिक का शव तालाब में मिला

April 27, 2026

रविदास वार्ड में नाली जाम, गंदगी से फैल रही दुर्गंध, लोग परेशान हैं

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068870
Views Today : 22
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 4051
Total views : 89853
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.