Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young woman returning home with medicine was molested in Bhilai | भिलाई में दवाई लेकर घर लौट रही युवती से छेड़छाड़: बाइक पर बैठाने का प्रयास किया, मना करने पर पेट में लात मारी, बाल खींचे – durg-bhilai News
Breaking News

A young woman returning home with medicine was molested in Bhilai | भिलाई में दवाई लेकर घर लौट रही युवती से छेड़छाड़: बाइक पर बैठाने का प्रयास किया, मना करने पर पेट में लात मारी, बाल खींचे – durg-bhilai News

By adminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 04 at 111536 1762248814
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 11 04 at 111536 1762248814

दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-9 में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने एक्टिवा से घर जा रही युवती से छेड़छाड़ की थी। उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे थे।

.

मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 नवंबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके बाल भी खींचे थे और पेट पर लात मारी थी।

एक्टिवा से घर जा रही थी युवती

पीड़िता ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 नवंबर 2025 की रात करीब 8.15 बजे वह सेक्टर-9 स्थित भिलाई मेडिकल से दवाई लेकर अपने एक्टिवा से घर लौट रही थी।

इसी दौरान सेक्टर-9 चौक के पास दो युवक स्लेंडर बाइक (सीजी 07 सीएल 4907) से उसका पीछा करने लगे। जब महिला ने खुद को बचाने के लिए गली में मुड़कर जाने की कोशिश की, तो दोनों युवकों ने उसकी गाड़ी के सामने बाइक रोक दी।

जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे युवती को

आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ गाली-गलौज की, हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की और छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के बाल खींचे, नाक, सिर, माथे और गाल पर मुक्के मारे और पेट में लात मारकर घायल कर दिया।

दोनों आरोपियों की पहचान सेक्टर-9 निवासी चंद्रमणी तांडी (21 वर्ष) और सेक्टर-7 निवासी अनुराग कुम्हार (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अनुराग कुम्हार बताया और अपने साथी का नाम चंद्रमणी तांडी बताया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना भिलाई नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने 3 नवंबर 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

4 Youths Nabbed for Rs 5100 Robbery with Stabbing Threat

May 7, 2026

नक्सली हिड़मा-देवा के गांव की जनगणना पूरी:पूर्ण जनगणना वाला पहला गांव बना पूवर्ती, 234 मकान और 950 से ज्यादा आबादी, कलेक्टर ने दिया सम्मान

May 7, 2026

Bilaspur Holiday Package Scam | Office Raided, 16 Booked

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.