![]()
अंबिकापुर के महामाया रोड में बुधवार की रात बाइक सवार युवक का कार सवार युवकों ने पीछा किया और उसपर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में घायल युवक को ICU में दाखिल किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार युवकों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरा
.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार, 22 अक्टूबर की रात घुटरापारा, अंबिकापुर निवासी युवक संजीव जायसवाल बाइक में सवार होकर महामाया चौक की ओर आ रहा था। चांदनी चौक से उसका नीले रंग की बलेनो में सवार युवकों ने पीछा किया और उसे महामाया चौक पहुंचने से पहले अंकुर ट्रेडर्स के पास बाइक के सामने कार अड़ाकर रोक लिया।
डंडों से बेदम पीटा, युवक की हालत गंभीर कार सवार युवकों ने संजीव जायसवाल की डंडों से बेदम पिटाई कर दी। मारपीट में संजीव जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया एवं बेहोश होकर अंकुर ट्रेडर्स के सामने गिर गया। कुछ लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।
सूचना पर संजीव जायसवाल के भाई और भाजयुमो नेता अंशु कुमार जायसवाल सहित परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। घायल संजीव को आईसीयू में भर्ती किया गया है। मामले में रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने धारा 296, 351(3),115(2),126(2), 109(1), 3(5) BNS का अपराध दर्ज किया है।
एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार थाना कोतवाली के टीआई शशिकान्त सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि नीले रंग की बोलेनो का नंबर जेएच/ 01/ईडी /0706 है। बाद उक्त कार के स्वामी प्रथम केसरवानी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। प्रथम केशरवानी (27 वर्ष) निवासी सदर रोड ने मारपीट में संलिप्तता स्वीकार की।
आरोपी ने बताया कि 22 अक्टूबर को गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर संजीव जायसवाल के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
<
