Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young man was beaten with a belt at a servicing center, and a constable was attached to the line. | सर्विसिंग सेंटर में युवक को बेल्ट से पीटा,आरक्षक लाइन अटैच: गाड़ी बनवाने पहुंचा तो कर्मचारी बोला- थोड़ी देर रुको, गुस्से में दोस्त ने की पिटाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

A young man was beaten with a belt at a servicing center, and a constable was attached to the line. | सर्विसिंग सेंटर में युवक को बेल्ट से पीटा,आरक्षक लाइन अटैच: गाड़ी बनवाने पहुंचा तो कर्मचारी बोला- थोड़ी देर रुको, गुस्से में दोस्त ने की पिटाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 24t205741277 1766589973
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 12 24t205741277 1766589973

बिलासपुर के तखतपुर में डायल 112 की गाड़ी की सर्विसिंग के दौरान एक बड़ा विवाद हो गया। सर्विसिंग सेंटर में आरक्षक के सामने ही युवक के साथ मारपीट की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्

.

तखतपुर में सर्विसिंग सेंटर में मारपीट, आरक्षक लाइन अटैच

तखतपुर में एक सर्विसिंग सेंटर में मामूली बात पर मारपीट हो गई। गाड़ी की सर्विसिंग के लिए थोड़ी देर रुकने को कहने पर आरक्षक के साथ आए उसके दोस्त ने गुस्से में आकर वहां काम कर रहे युवक की पिटाई कर दी। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, नमन देवांगन ने तखतपुर थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि जेएमपी कॉलेज के सामने उसका सर्विसिंग सेंटर है। तखतपुर थाने में पदस्थ डायल 112 के आरक्षक रवि श्रीवास अपनी सरकारी गाड़ी की सर्विसिंग कराने सर्विसिंग सेंटर पहुंचा था।

इंतजार करने के लिए कहने पर कर्मचारी को पीटा

नमन देवांगन ने बताया कि उस समय एक अन्य गाड़ी की सर्विसिंग चल रही थी, इसलिए आरक्षक से कुछ देर इंतजार करने को कहा गया। इसी बात पर आरक्षक के साथ मौजूद उनके दोस्त राजेश यादव, निवासी पथरिया, गुस्से में आ गया और बेल्ट निकालकर सर्विसिंग कर रहे युवक के साथ आरक्षक के सामने ही मारपीट करने लगा।

जब नमन देवांगन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी मारपीट की धमकी दी। घटना की जानकारी नमन देवांगन ने अपने पिता और भाजपा के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि काशी देवांगन को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को लेकर तखतपुर थाना पहुंचे।

पुलिस को दी घटना की सीसीटीवी

थाने में घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई और सर्विसिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए। इसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक रवि श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं मारपीट के मुख्य आरोपी राजेश यादव की तलाश की जा रही है। यह पूरी घटना तखतपुर नगर की बताई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075330
Views Today : 94
Views Last 7 days : 2280
Views Last 30 days : 9939
Total views : 104361
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.