यातायात पुलिस ने बुधवार की रात को डीपीएस चौक पर पॉइंट ड्यूटी चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। वाहन पर लगे नंबर प्लेट CG 07 LA 4822 को जब चेक किया गया, तो पाया गया कि बाइक के चेसिस नंबर और पंजीयन नंबर में गंभीर असंगति है। ऐप पर
.

चोरी की बाइक में फर्जी नंबर लगाकर घूमने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा।
तुरंत ही उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर के वास्तविक स्वामी से संपर्क किया गया। वाहन मालिक ने बताया कि उनकी गाड़ी उनके घर पर खड़ी है। असली वाहन स्वामी का दोपहिया वाहन उनके घर पर सुरक्षित खड़ा है और उन्होंने किसी को वाहन उपयोग की अनुमति भी नहीं दी है।
पूछताछ में हुआ चोरी की बाइक का खुलासा पुलिस को जब वाहन चालक पर संदेह हुआ तो उन्होंने युवक से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने चोरी की बाइक का होना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि वह जिस मोटरसाइकिल पर सवार था वह चोरी की है। युवक ने यह भी बताया कि चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर वह लंबे समय से उपयोग कर रहा था।
किन-किन वारदातों में था शामिल, जानकारी खंगाल रही पुलिस यातायात पुलिस ने तुरंत मोटरसाइकिल और संदेही युवक को पकड़कर थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस टीम ने आरोपी और वाहन को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए थाने सुपुर्द किया। प्राथमिक जांच में चोरी की अन्य वारदातों में भी संदेही की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिसके लिए पुलिस आगे की जांच करेगी। इस वाहन का किया उपयोग किन-किन वारदातों में हो चुका है, इसकी भी जांच की जा रही है।
<
