Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young man returning from a condolence meeting died in a road accident. | शोक-कार्यक्रम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत: दीवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी – Balod News
Breaking News

A young man returning from a condolence meeting died in a road accident. | शोक-कार्यक्रम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत: दीवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी – Balod News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 17 at 233654 1760766643
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दीवाली की खुशियों से पहले बालोद जिले के एक परिवार पर मातम छा गया। शोक कार्यक्रम से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। घटना 17 अक्टूबर शाम 6 बजे की है।

.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अंडी (डौंडीलोहारा) का रहने वाला डेविड पटेल (30 साल) अपनी नानी सास के निधन पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने मुजगहन गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने सोरर के साथी पावस पटेल के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे डेविड की मौत हो गई। बताया जा रहा है डेविड की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। चार महीने का उसका एक बेटा भी है।

लाल जैकेट में अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेते हुए, मृतक डेविड पटेल।

लाल जैकेट में अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेते हुए, मृतक डेविड पटेल।

डिवाइडर से जा टकराई बाइक

मुजगहन और करहीभदर के बीच स्थित मोड़ पर यह हादसा हुआ। अचानक उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिसके बाद वे डिवाइडर से जा टकराए। इस घटना में डेविड पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पावस गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने डेविड के शव को मर्च्युरी में रखवाया।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों के अनुसार डेविड की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी, और वह चार महीने के बेटे का पिता था। पेशे से पेंटर डेविड हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था। दीपावली त्योहार की वजह से वह रिश्तेदारों के यहां बिना रुके घर लौट रहा था।

इस दौरान यह हादसा हो गया। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि अगले सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिर हाल आगे की कार्रवाई जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

June 13, 2026

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073859
Views Today : 658
Views Last 7 days : 1546
Views Last 30 days : 6408
Total views : 97970
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.