तस्वीर मृतक युवक की है। जिसकी लाश घटना के 3 दिन बाद मिली।
बिलासपुर से जगन्नाथपुरी घूमने गया युवक समुद्र में नहाते समय डूब गया। इस दौरान उसके दो दोस्त भी डूब रहे थे, जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। युवक की लाश तीन दिन बाद मिली है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है।
.
जानकारी के अनुसार, सरकंडा निवासी ओम सिंदे ने बताया कि वह अपने दोस्त लक्की सोनी और सक्षम चौहान के साथ 8 अक्टूबर को जगन्नाथपुरी जाने के लिए निकला था। तीनों दोस्त ट्रेन में सफर कर 9 अक्टूबर को जगन्नाथपुरी पहुंचे, जिसके बाद तीनों नहाने के लिए समुद्र तरफ चले गए।

ये तस्वीर तीनों दोस्ती की है। जो जगन्नाथपुरी घूमने गए थे। (फाइल फोटो)
नहाते समय लहर में बह गए, पर्यटकों ने बचाई जान
ओम सिंदे ने बताया कि नहाते समय तीनों कमर तक पानी में पहुंच गए थे। इसी दौरान अचानक लहर उठा। जिससे तीनों बह गए। वहां मौजूद पर्यटकों ने ओम और उसके एक अन्य साथी को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन, लक्की सोनी गहराई में चला गया। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ ही लक्की के परिजन को दी।
तीन दिन बाद मिली लाश, पीएम के बाद परिजन को सौंपा
पुलिस के साथ ही गोताखोर की टीम युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही 11 अक्टूबर को लक्की के परिजन भी जगन्नाथपुरी पहुंच गए। तीन दिन बाद उसकी लाश पानी के ऊपर तैरते मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया। परिजन शव की अंत्येष्टि के बाद शहर लौट गए हैं।
<
