Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young man died after drowning in Korba’s Buka Dam. | कोरबा के बुका डैम में डूबने से युवक की मौत: 24 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश – Korba News
Breaking News

A young man died after drowning in Korba’s Buka Dam. | कोरबा के बुका डैम में डूबने से युवक की मौत: 24 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश – Korba News

By adminOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27df81b1 d6c9 4473 86d2 cf69763f211c 1761368664499
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले के बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन के काम में लगे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 24 अक्टूबर की सुबह फाउटिंग हाउस से लौटते समय आशीष मरावी (24 साल) गहरे पानी में गिर गया था। उसका शव 24 घंटे बाद मिला है। 20 फीट गहराई से उसका शव बाहर निकाला गया

.

मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है घटना के बाद वहां मौजूद 2 दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

37d03ea5 5654 474f 9e76 fb6b238ea588 1761368657618

2 दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश

मृतक आशीष रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट का रहने वाला था और बुका के कॉटेज हाउस में रहता था। वह महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन इकाई में कार्यरत था।

शुक्रवार की सुबह आशीष अपने दो अन्य साथियों के साथ बुका डैम पर रस्सी के सहारे फाउटिंग हाउस पर काम करने गया था।

काम खत्म होने के बाद तीनों कर्मचारी रस्सी के सहारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आशीष मरावी की तबीयत बिगड़ी और वह गहरे पानी में गिर गया।

उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्तों ने भी पानी में छलांग लगाई, लेकिन आशीष का कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तब इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई।

35a93fda c270 4204 864e 270b3b8c6baa 1761368657616

20 फीट नीचे मिला शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा नगर सेवा के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। 8 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद शनिवार की सुबह रेस्क्यू टीम को कांटे के सहारे लगभग 20 फीट नीचे आशीष का शव मिला, जिसे ऊपर खींचा गया।

बांगो थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि आशीष मरावी के साथियों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के मुताबिक, आशीष की अचानक तबीयत खराब हुई और वह पानी में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आशीष और उसके अन्य दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे और बुका में ही रहकर मछली पालन का काम करते थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

MBBS Doctors Primary Duty; Health Directorate Strict on Specialists

April 30, 2026

Family Names Son Pahal | Kashmir Connection; Pahalgam Attack Anniversary

April 30, 2026

छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा अभियान, कई सेंटरों का निरीक्षण:गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए गए, पंजीयन के निर्देश

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069311
Views Today : 127
Views Last 7 days : 981
Views Last 30 days : 4086
Total views : 90315
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.