![]()
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 05, चितरंजन वार्ड में 43 वर्षीय अनिल रजक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।
.
सिटी कोतवाली, मनेन्द्रगढ़ के जांच अधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि मृतक अनिल रजक शराब के नशे में था। घटना के समय भी उसने काफी शराब पी रखी थी। वह दुर्गा विसर्जन की रैली में जाना चाहता था।
मृतक की पत्नी ने विवाद होने के डर से उसे रैली में जाने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर अनिल ने फांसी लगा ली।
परिजनों ने तत्काल उसे फांसी के फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक अनिल रजक ने पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन तब परिजनों की समझाइश के बाद वह मान गया था। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
<
