Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A soldier from Bijapur won Rs 1 crore in KBC. | बीजापुर के जवान ने KBC में जीते 1 करोड़: CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास सीजन-17 के दूसरे करोड़पति बने, अमिताभ के साथ करेंगे डिनर – Chhattisgarh News
Breaking News

A soldier from Bijapur won Rs 1 crore in KBC. | बीजापुर के जवान ने KBC में जीते 1 करोड़: CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास सीजन-17 के दूसरे करोड़पति बने, अमिताभ के साथ करेंगे डिनर – Chhattisgarh News

By adminJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 140 1 1767342355
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


देश के चर्चित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 17वें सीजन में बीजापुर में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने 1 करोड़ रुपए की राशि जीती है। सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड हैं। वे KBC सीज

.

जानकारी के मुताबिक, बिप्लव बिश्वास मूल रूप से झारखंड के रांची के रहने वाले हैं। उन्होंने ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जाहिर की, जिसे बिग बी ने स्वीकार किया।

बातचीत के दौरान बिप्लव ने जंगलों में अपनी तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और साथी जवानों के बलिदान का जिक्र किया। उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और समझदारी से खुश होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया है।

जीत के बाद बिप्लव बिश्वास खूशी से झूम उठे, इस दौरान अमिताभ बच्चन और बिप्लव एक दूसरे के साथ पकड़े नजर आए।

जीत के बाद बिप्लव बिश्वास खूशी से झूम उठे, इस दौरान अमिताभ बच्चन और बिप्लव एक दूसरे के साथ पकड़े नजर आए।

बिना लाइफलाइन 5 लाख तक सही जवाब

खेल के दौरान बिप्लव बिश्वास ने 5 लाख रुपए तक के सभी सवालों के जवाब बिना किसी लाइफलाइन के दिए। 12.50 लाख रुपए के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया। जबकि 25 लाख रुपए के लिए संकेतसूचक (Ask the Expert) लाइफलाइन ली। वहीं 50 लाख रुपए के सवाल में उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का सहारा लिया।

1 करोड़ के सवाल पर लिया तुरंत फैसला

एक करोड़ रुपए के सवाल पर बिप्लव ने बताया कि प्रश्न सुनते ही उन्होंने तुरंत जवाब देने का निर्णय ले लिया था। उन्होंने ‘डी’ विकल्प चुना, जो सही साबित हुआ और इस तरह उन्होंने एक करोड़ रुपए की राशि जीत ली।

इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड हैं।

इंस्पेक्टर बिप्लव बिश्वास वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड हैं।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से जुड़ा सवाल

1 करोड़ रुपए के लिए उनसे पूछा गया सवाल था कि “स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?” इस प्रश्न का सही उत्तर ‘इसेयर’ था। बिप्लव ने बताया कि उन्हें उस जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद था, जिसकी वजह से उन्हें अपने उत्तर पर पूरा भरोसा था।

सीआरपीएफ जवान ने ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया।

सीआरपीएफ जवान ने ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ राउंड जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया।

ये हैं केबीसी- 17 के पहले करोड़पति

उत्तराखंड के सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट और आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार ने केबीसी सीजन- 17 के पहले करोड़पति बनकर इतिहास रच दिया। 33 परीक्षाओं में असफलताओं का सामना करने के बावजूद, उन्होंने 2017 में यूपीएससी पास करने के लिए कड़ी मेहनत की और अब पंजाब में एएसपी के पद पर कार्यरत हैं।

केबीसी (KBC) क्या है?

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) भारत का एक लोकप्रिय टीवी क्विज रियलिटी शो है। यह शो सामान्य ज्ञान पर आधारित होता है, जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही जवाब देकर राशि जीतते हैं।

शो की मेजबानी आमतौर पर अमिताभ बच्चन करते हैं। प्रत्येक सही जवाब पर इनाम राशि बढ़ती जाती है। प्रतिभागियों को मदद के लिए लाइफलाइन दी जाती हैं। (जैसे 50-50, ऑडियंस पोल, एक्सपर्ट से पूछें)

…………………………..

यह खबर भी पढ़ें…

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर चमके दुर्ग के रोमशंकर:27 साल में लगाए 8.5 लाख पौधे, अमिताभ बच्चन बोले-अभिषेक-श्वेता के नाम पर लगाएंगे पौधे

रोम शंकर यादव को 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के मंच पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सम्मानित किया था।

रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सम्मानित किया था।

दुर्ग जिले के रहने वाले रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सम्मानित किया। बिग बी ने उन्हें ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज’ सम्मान से नवाजा। साथ ही बच्चन ने कहा कि वह भी अपने बच्चों के बर्थडे में उनके नाम पर पौधे लगाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076955
Views Today : 230
Views Last 7 days : 4278
Views Last 30 days : 11966
Total views : 107171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.