पेट्रोल छिड़ककर सैलून दुकान के शटर में लगा दी आग।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने सैलून दुकान के शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर क्षेत्र निवासी विजय श्रीवास का अंबेडकर चौक के पास सैलून की दुकान है। शुक्रवार को हर दिन की तरह अपने दुकान में काम कर रहा था, तभी पंजरी प्लांट क्षेत्र में रहने वाला अज्जू वहां आया और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा।
तब विजय श्रीवास ने उसे रुपए देने से मना कर दिया। इससे वह देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। बाद में रात के समय जब विजय अपनी सैलून दुकान को बंदकर घर चला गया। तब अज्जू वहां पहुंचा और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक दुकान के शटर पर आग लगाने नजर आ रहा है।

शराब के लिए रुपए देने से मना करने पर देख लेने का धमकी दिया था।
थाने में लिखित शिकायत
जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो आग को बुझाया गया। इससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मामले में रविवार को विजय श्रीवास ने लिखित आवेदन चक्रधर नगर थाने में दिया है और कार्रवाई की मांग की। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आरोपी की तालाश की जा रही
इस मामले में चक्रधर नगर थाना प्रभारी जीएल साहू ने बताया कि सैलून संचालक ने आवेदन दिया है। जिसमें अज्जू पठान के खिलाफ शिकायत की गई है। मामले में उसकी तालाश की जा रही है। सैलून के बाहर शटर के पास आग लगने से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।
<
