Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A portion of the bridge was converted into a parking lot, leaving ambulances stuck in traffic. | पुल के एक हिस्से को पार्किंग बनाया,ट्रैफिक में एम्बुलेंस फंसी: बिलासपुर में रामसेतु, रिवर व्यू से लेकर शनिचरी तक लगी गाड़ियों की लंबी लाइनें – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

A portion of the bridge was converted into a parking lot, leaving ambulances stuck in traffic. | पुल के एक हिस्से को पार्किंग बनाया,ट्रैफिक में एम्बुलेंस फंसी: बिलासपुर में रामसेतु, रिवर व्यू से लेकर शनिचरी तक लगी गाड़ियों की लंबी लाइनें – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 10 1759062621
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में त्यौहारी भीड़ के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शनिवार को राम सेतु के पास पुल के एक हिस्से को पार्किंग स्थल बना दिया गया, जिससे एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई।

.

मुख्यमंत्री, राज्यपाल और न्यायाधीशों सहित कई वीआईपी के आवाजाही के दौरान शनिवार को रामसेतु, रिवर व्यू से लेकर शनिचरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नेहरू चौक से इंदिरा सेतु पर भी बार-बार जाम की स्थिति बनी रही।

8cedbf09 5d96 4bc9 8529 f164ced067f8 1759055924864

पुलिस अधिकारियों से करेंगे बात- विधायक

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और नागरिकों की परेशानियों को लेकर नगर विधायक अमर अग्रवाल से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दशहरे के बाद वे इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे।

विधायक ने कहा कि यातायात व्यवस्था का आकलन कर उसे सुचारू बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के समाधानों पर काम करने की बात भी कही।

ea35561b 9166 4579 be69 9ddf13abbda4 1759055924866

एडिशनल SP ने किया पर्याप्त बल का दावा

ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के पास संसाधन और बल पर्याप्त है। राम सेतु के बाजू वाले पुल पर वाहनों की पार्किंग के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते कहा कि व्यवस्था सुधारने लगातार प्रयास हो रहे हैं। दुर्गोत्सव को लेकर लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है, ताकि कहीं पर भी जाम न लगे।

ad690054 c690 4c15 b80c e8ea3cb49722 1759055924865

इंजीनियर बोले- वीएसी के लायक सड़क नहीं है

स्मार्ट सिटी के जीएम टेक्निकल वाय श्रीनिवास राव का कहना है कि वीएसी (व्हीकल एक्चुएटेड कंट्रोल्ड) चार सड़कों वाले जंक्शन, जहां सड़कें चौड़ी हो, सफल हो सकता है। कॉरिडोर सिंक्रोनाइज्ड के हिसाब से भी यहां की सड़कें चौड़ी नहीं हैं लेकिन यहां ग्रीन कॉरिडोर का प्रयोग सफलता से किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि आईटीएमएस का सबसे बड़ा फायदा शहर की चाक चौबंद सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों का पालन कराने, उल्लंघन करने वालों के घर चालान भेजने, अपराधियों को पकड़ने के रूप में लगातार मिल रहा है।

शहर में लगाए गए हैं 159 करोड़ के कैमरे

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए 159 करोड़ की लागत से आईटीएमएस योजना के तहत उन्नत तकनीक वाले कैमरे लगाए है। ट्रैफिक पुलिस के 119 जवान, होमगार्ड के 8 जवान, 11 पेट्रोलिंग टीम, जिसमें वीआईपी पेट्रोलिंग, हाईवे पेट्रोलिंग, 3 क्रेन सहित पूरा अमला मिलकर भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को हैंडल करने असफल नजर आ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध प्लाटिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:जोन कमिश्नर समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड, लेआउट पास कराने में गड़बड़ी का आरोप

April 18, 2026

हाईटेक IPL सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:राजनांदगांव पुलिस ने नागपुर से दबोचा, 'सांई ऐप' से बेचता था सट्टा आईडी

April 18, 2026

फर्नीचर दुकान में चोरी, पड़ोसी मोबाइल दुकान मालिक गिरफ्तार:कोरबा में आरोपी ने वारदात के बाद खुद ही घटनास्थल का दौरा किया

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067803
Views Today : 143
Views Last 7 days : 1048
Views Last 30 days : 4084
Total views : 88735
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.