बिलासपुर पुलिस ने खुद के अपहरण की साजिश रचने वाले संजय यादव को पेंड्रा से पकड़ा है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था। उसे पैसों की जरूरत थी। अब उसने पिता से पैसे वसूलने खुद के अपहरण की साजिश रची। युवक ने पिता को फोन कर बताया कि 8-10 लड़कों ने उसे किडनैप कर लिया है। 10 लाख की फिरौती मांग रहे हैं। पु
.
इसी दौरान पुलिस ने उसे सोमवार रात पेंड्रा रेलवे स्टेशन से पकड़ा है। पुलिस युवक खोजने के लिए 2 दिनों तक भटकती रही। उसके सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। पूछताछ में उसने बताया कि अपने पिता से पैसे लेने के लिए उसने अपहरण की कहानी बनाई थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर पुलिस ने युवक को पेंड्रा रेलवे स्टेशन से पकड़ा है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
युवक संजय यादव (29) जशपुर जिले के नारायणपुर के देरहाखार का रहने वाला है। उसके पिता बालेश्वर यादव किसान हैं। संजय पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रहता है, जहां उसने एमएससी तक की पढ़ाई की। अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा है। इसके साथ ही प्राइवेट बैंक में कुछ काम भी करता है।
1 अक्टूबर को संजय ने अपने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर बताया वह घर आ रहा है। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन पिता ने उसे फोन लगाया, उन्हें फोन लगातार बंद मिला, जिससे घर वाले घबरा गए। पिता उसे खोजते हुए बिलासपुर आ गए। जहां किराए का मकान में ताला बंद मिला।
बेटा बोला- 8-10 युवकों ने किया अगवा
युवक 3 दिन से लापता था। रविवार (5 अक्टूबर) को उसने अपने पिता को फोन किया। कहा 8-10 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया है। फिर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। पैसा अपने ही बैंक अकाउंट में जमा करने कहा। बेटे का कॉल और अपहरण की जानकारी मिलते ही घबराए पिता भागते हुए बिलासपुर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी।
हालांकि, शुरूआती जांच में ही पुलिस को युवक के अपहरण की कहानी झूठी लग रही थी। लेकिन, एहतियातन पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन, युवक का लोकेशन लगातार बदल रहा था।

पुलिस युवक को खोजने के लिए 3 दिनों तक भटकती रही।
MP के कटनी तक पहुंच गई थी पुलिस
रविवार को पुलिस की टीम रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंची। लेकिन, युवक का कोई सुराग नहीं मिला। वो लगातार लोकेशन बदल रहा था। इस बीच सोमवार को पुलिस को पता चला कि युवक मध्यप्रदेश के कटनी पहुंच गया है। लिहाजा, एक टीम को कटनी के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान शाम को पता चला कि युवक फिर लौट रहा है। तब टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया।
दोस्तों से मांगे पैसे, नहीं मिला तो लौटा युवक
CSP निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के मोबाइल की तकनीकी जांच की, तब पता चला कि वो अपने दोस्त और परिचितों से बात कर रहा है। लिहाजा, पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। पता चला कि अपहृत युवक संजय उनसे पैसे मांग रहा था। वहीं, पुलिस ने युवक के साथ लिव इन में रहने वाली युवती को भी पकड़ कर पूछताछ की।
तब पता चला कि युवक के पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे। जिस कारण उसे वापस लौटना पड़ा। जैसे ही युवक के ट्रेन से पेंड्रा पहुंचने की खबर मिली, पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसे लेकर बिलासपुर आ गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
………………………………….
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
बिलासपुर में युवक का अपहरण..पिता से 10 लाख फिरौती मांगी: पैसा अपने की खाते में डलवाने कहा; CM हाउस से आया फोन; तलाश जारी

संजय यादव ने अपने पापा को फोन लगाकर अपहरण की जानकारी दी।
बिलासपुर में 10 साल से रह रहे एक युवक का अपहरण हुआ है। बताया जा रहा है युवक ने खुद अपने पापा को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी और 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में सीएम हाउस से भी पुलिस अधिकारियों को फोन गया है। फिलहाल, पुलिस तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
<
