![]()
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में घर के आंगन में सो रहे एक युवक का किसी अज्ञात ने गला काट दिया गया था। यह वारदात 14 अक्टूबर की थी। इस वारदात के अब करीब 13 दिन बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को ढूंढ निकाला है। हत्यारा मृतक का करीबी था। उसी गांव का रहने वाल
.
मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके बाद आरोपी ने नवाखाई की रात घर घुसकर धारदार हथियार से युवक का गला काट दिया था।
ये है पूरा मामला
दरअसल, 15 अक्टूबर को मंझारपारा में नवाखाई का त्योहार था। इससे एक दिन पहले 14 अक्टूबर को गांव में खाने-पीने का आयोजन किया गया था। वहीं राजू कर्मा रात में अपने घर के आंगन में सो रहा था।
इसी बीच तड़के सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी उठी, उसने पति का गला कटा और खून जमीन पर फैला हुआ देखा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी।
आपसी विवाद के चलते की हत्या
रोने की आवाज सुनकर भी लोग इकट्ठा हुए। वहीं पुलिस को भी खबर की गई। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी। पुलिस को पता चला कि गांव के ही पोदिया कर्मा का राजू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर पोदिया कर्मा को पकड़ा। उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली।
पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर की रात में उसके घर में घुसा था और लोहे के किसी धारदार हथियार से उसका गला काट दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। और उसे जेल भेज दिया है।
<
