कोंडागांव जिले के एक सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र जैसे संदिग्ध गतिविधि का मामला सामने आया है। ग्राम करंजी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार (17 दिसंबर) सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने लाल कपड़ा, कटे हुए
.
स्कूल की प्रिंसिपल देवयानी चौधरी ने बताया कि 17 दिसंबर को जैसे ही वे स्कूल पहुंचीं, ऑफिस के सामने संदिग्ध वस्तुएं रखी हुई दिखाई दीं। इसे देखकर स्कूल के टीचर, स्टूडेंट और बाकी स्टाफ भी डर गए। आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर डर का माहौल बनाने के उद्देश्य से यह काम किया है।

ग्रामीणों ने स्कूल में शुद्धिकरण की मांग की है।
स्कूल में शुद्धिकरण पूजा कराने की मांग
प्रिंसिपल देवयानी ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तंत्र-मंत्र से संबंधित सामग्री रखे जाने की जानकारी सामने आई। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में भय और असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो गया है।
ऑफिस के सामने रंगोली, लाल कपड़ा, कटे हुए नींबू, सिंदूर, लाल धागा और एक अधूरा पुतला मिला। संभावना है कि देर रात किसी ने तंत्र पूजा की है।
छात्र और शिक्षक किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई और स्कूल में शुद्धिकरण पूजा कराने की मांग कर रहे हैं।

इस तरह की गतिविधियों से स्कूल की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हुई है।
इन गतिविधियों से पढ़ाई लिखाई प्रभावित
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रमुखों को दे दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके और विद्यालय परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस घटना के बाद विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। शिक्षक और छात्र मानसिक रूप से असहज महसूस कर रहे हैं। प्राचार्या ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है और वे पता लगा रही हैं कि यह किसने किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसा कार्य करने वाले दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने स्कूल में शुद्धिकरण की मांग की है।
<
