Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A laborer was crushed to death by a speeding truck in Kumhari. | कुम्हारी में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला…मौत: सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का कर रहा था इंतजार, ड्राइवर गिरफ्तार – durg-bhilai News
Breaking News

A laborer was crushed to death by a speeding truck in Kumhari. | कुम्हारी में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला…मौत: सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का कर रहा था इंतजार, ड्राइवर गिरफ्तार – durg-bhilai News

By adminOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 19t160805633 1760870211
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के कुम्हारी चौक के पास नेशनल हाईवे-53 पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह अपने काम के लिए रायपुर के टाटीबंध के लिए निकला था और सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहा था। घट

.

जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी वार्ड नंबर 18, डीएमसी तालाब पार रहने वाला मदन यादव (55) हर रोज की तरह काम के लिए घर से निकला था। रविवार सुबह भी वह कुम्हारी चौक ओवरब्रिज के नीचे नंदू किराना दुकान के सामने दुर्ग से रायपुर जाने वाली लेन पर खड़ा था।

इस दौरान अहिवारा रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक OD14 AF 2825) ने उन्हें पीछे से रौंद दिया। हादसे में मदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

image 2025 10 19t160833624 1760870248

स्थानीय लोगों में नाराजगी

मृतक के बेटे ने बताया कि वह एमएन इंफोटेक रायपुर में सेल्समेन की नौकरी करता है। घटना स्थल पर जब तक पहुंचा पिता की मौत हो चुकी थी। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही से हादसे लगातार हो रहे हैं।

लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कुम्हारी चौक ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग और दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से राहगीरों को भारी परेशानी होती है। कई बार हादसे भी हुए हैं। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तेज रफ्तार में था ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था और लापरवाहीपूर्वक सीधे मदन यादव को कुचलता हुआ निकल गया। ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आने से मृतक की कमर से नीचे का पूरा हिस्सा बुरी तरह दब गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

एक दिन पहले सड़क हादसे में हुई थी दो लोगों की मौत

दुर्ग-भिलाई में सड़क हादसों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। दो दिन पहले शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार थार के चालक ने 82 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए मेकाहारा ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपी थार चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस, धारा 184 एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामल को जांच में लिया है। मृतक की पहचान बी. ईश्वर राव निवासी पदुमनगर के रूप में हुई।

रायपुर जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला

इधर खुर्सीपार थाना अंतर्गत शुक्रवार की शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो दोस्त रायपुर की ओर जा रहे थे। उस दौरान ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

कैंप-1 भिलाई निवासी संदीप अपनी बीमार बहन से मिलने रायपुर मेकाहारा अस्पताल जा रहा था। ट्रक की चपेट में आने से बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.