छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक अज्ञात हाइवा ने गायों के झुंड को रौंद दिया, जिससे तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
.
यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दानीटोला स्थित सिहावा रोड पर देर रात करीब 3:30 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार हाइवा लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़े गायों के झुंड के ऊपर से गुजर गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हादसे के बाद गायों के शव सड़क पर पड़े हुए थे।

इस घटना से नाराज़ गौ सेवकों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग
हादसे में तीन गायों की मौत
हादसे में तीन गायों की मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय गौ सेवकों द्वारा इलाज के बाद गौशाला में रखा गया है। इस घटना को लेकर गौ सेवकों ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग और गौ सेवकों ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
<
