Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A fight between school students spilled onto the street; the elder brother who tried to intervene was stabbed and hospitalized. | दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर स्कूली छात्रों में चाकूबाजी: बीच-बचाव करने गए बड़े भाई को भी मारा, अस्पताल में भर्ती – durg-bhilai News
Breaking News

A fight between school students spilled onto the street; the elder brother who tried to intervene was stabbed and hospitalized. | दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर स्कूली छात्रों में चाकूबाजी: बीच-बचाव करने गए बड़े भाई को भी मारा, अस्पताल में भर्ती – durg-bhilai News

By adminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot 2025 12 20 113837 1 1766210847
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में स्कूली छात्रों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी में एक छात्र के बड़े भाई को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, खालसा स्कूल के एक छात्र का किसी दूसरे स्कूल के छात्र से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

.

यह विवाद उस समय शांत हो गया, लेकिन दूसरे स्कूल का छात्र मन में रंजिश पाले रहा। बदला लेने की नीयत से उसने अपने 10 से 11 साथियों को इकट्ठा किया और 19 दिसंबर को अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और उग्र था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला पद्मनापुर थाना क्षेत्र का है।

घायल छात्र अस्पताल में एडमिट है।

घायल छात्र अस्पताल में एडमिट है।

बड़ा भाई बीच-बचाव और लड़ाई की वजह पूछने गया था

सभी छात्र नाबालिग है। 11वीं और 12वीं में अलग-अलग स्कूल में पढ़ते है। हमले के दौरान जब खालसा स्कूल के छात्र का बड़ा भाई केशव बीच-बचाव के लिए आगे आया, तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल केशव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, केशव को चाकू से गहरी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था विवाद

छात्रों ने बताया कि यह पूरा मामला एक मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, जो बाद में चाकूबाजी जैसी गंभीर वारदात में बदल गया। छात्रों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस तरह के विवाद दोनों के बीच में हो चुके हैं, लेकिन चाकूबाजी जैसी स्थिति इस बार सामने आई है।

आरोपियों ने छात्र के पैर में चाकू से वार किया।

आरोपियों ने छात्र के पैर में चाकू से वार किया।

चाकू चलाने वाला अपराधी प्रवृत्ति का

जानकारी के अनुसार, चाकू से हमला करने वाले आरोपी लड़के पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी छात्र फरार हैं। पद्मनापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पुलिस और स्कूल प्रबंधन दोनों की इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, लगभग 8-10 आरोपियों ने मिलकर एक छात्र के साथ मारपीट की थी। यह जानकारी उसने अपने बड़े भाई केशव राजपूत को दी। आपस में सुलह करने की बात को लेकर आरोपियों ने चर्च के सामने अन्य छात्रों को बुलाया।

वहां पर बात बढ़ने पर आरोपियों ने छात्र पर चाकू से वार करने का प्रयास किया। यह देख छोटे भाई को बचाने सामने आया, तब आरोपियों ने उस पर चाकू से वार किया। हाथ मुक्के से मारपीट की। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.