Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A 15-year-old girl was driving a car, her father was also arrested. | हिट एंड रन: 15 साल की नाबालिग चला रही थी कार, पिता भी गिरफ्त में – Raipur News
Breaking News

A 15-year-old girl was driving a car, her father was also arrested. | हिट एंड रन: 15 साल की नाबालिग चला रही थी कार, पिता भी गिरफ्त में – Raipur News

By adminNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 200 1 1762127750
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 200 1 1762127750

धरमजयगढ़ में पिछले दिनों कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई थी। मामले में रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है कि कार 15 साल की नाबालिग चला रही थी, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी नाबालिग के पिता को भी आरोपी बनाया है।

.

इस मामले में भास्कर ने पहले ही दिन से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। घटना के बाद मामूली जमानती धारा में मामला दर्ज कर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जाती रही। आखिरकार प्रकरण में बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल 30 अक्टूबर को धरमजयगढ़ में रांग साइड में चल रही तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंद दिया था। इसके बाद कार ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में लिया। हादसे में तीनों की जान चली गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने साधारण धाराओं में केस दर्ज कर खानापूर्ति की थी।

मामले में धारा 106(1) के तहत केस दर्ज हुआ, जो कि जमानती धारा है। वहीं तीन दिन तक मामले में किसी आरोपी का नाम तक सामने नहीं आया। पुलिस जांच जारी होने की बात कहकर किसी भी तरह की जानकारी देने से बचती रही। रविवार को पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि मामले में आरोपी नाबालिग कि​शोरी को पकड़ लिया गया है।

उसके खिलाफ धारा 105 के तहत कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग के साथ पिता घनश्याम महिलाने पर भी एमवी एक्ट की धारा 199 व अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पिता ने बिना लाइसेंस नाबालिग को वाहन सौंपा था।

इस साल नाबालिगों के वाहन चलाने के 20 मामले

रायगढ़ जिले में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस समस्या में कमी नहीं आ रही है। ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि इस साल जिले में अब तक 20 नाबालिग चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इन मामलों में कुल 31,500 रुपए की पेनाल्टी भी वसूली जा चुकी है।

डीएसपी के अनुसार कानून बेहद स्पष्ट है कि 16 वर्ष की उम्र वाले किशोर सिर्फ विदाउट गियर यानी बिना गियर वाले दोपहिया वाहन को ही चला सकते हैं, वह भी मान्य लर्निंग लाइसेंस के साथ। जबकि 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का वाहन चला सकता है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज जाने वाले नाबालिग बच्चे बिना लाइसेंस और बिना सुरक्षा के तेज़ रफ्तार में वाहनों को दौड़ाते दिख जाते हैं।

वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखी संवेदनहीनता

महिला व युवकों को ठोकर मारने के बाद कार थोड़ी दूर में जाकर रूक गई। हादसे में कार में सवार युवती की लापरवाही सामने आई थी। दरअसल कार रांग साइड से आ रही थी। वहीं टक्कर मारने के बाद कार से एक युवती और 2 युवक उतरते हुए दिखाई दिए। तीनों कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

नाबालिग दोस्तों संग पिकनिक से लौट रही थी धरमजयगढ़ हादसे की जांच में सामने आया है कि 15 साल की नाबालिग लड़की 30 अक्टूबर को मिरीगुड़ा से कापू पिकनिक मनाने गई थी। कार में उसके साथ दो और नाबालिग साथी मौजूद थे। सुबह वे घर से निकले थे और दोपहर करीब 12 बजे के आसपास जब वे चाल्हा मोड़ के पास पहुंचे, तभी हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, पिकनिक से लौटते समय तीनों नशे में थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.