Uncategorized

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 4 अधिकारियों की पदस्थापना बदली, तीन थानों की जिम्मेदारी में फेरबदल

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 4 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 30 सितंबर को इसका आदेश जारी किया। इसमें दो निरीक्षक और दो उप निरीक्षक शामिल हैं।

आदेश के अनुसार तीन थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। खरोरा और माना में थाना प्रभारी बदले गए हैं।

आदेश के मुताबिक राखी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवस्थिया को अब खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं खरोरा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज को माना थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

माना थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र इदरिया को पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू को राखी थाने में पदस्थ किया गया है।

चार अधिकारियों की नई पदस्थापना पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश के मुताबिक की गई है। आदेश के अनुसार सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button