Uncategorized

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने बाढ़ प्रभावित ग्राम लखना और बलौदीखुर्द का किया निरीक्षण

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को तिल्दा तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम लखना और बलौदीखुर्द का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री वर्मा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने लोगों के ठहरने के लिए बनाए गए अस्थायी आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्था की भी जानकारी ली।

मंत्री वर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुविधाओं में कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए रहने की जगह, स्वच्छ पेयजल, भोजन और चिकित्सा सुविधा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा।

मंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। प्रभावित परिवारों को जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button