Uncategorized

बिलासपुर में युवती को पीटने वाली 3 लड़कियों ने थाने में माफी मांगी, कान पकड़कर कराई गई उठक-बैठक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच सड़क एक युवती को पीटने वाली 3 लड़कियों ने माफी मांगी है। थाने में तीनों युवतियों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी।

दरअसल, पुरानी रंजिश को लेकर तीनों ने एक युवती को लात-घूंसों से पीटा और उसके बाल खींचे थे। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुदुदंड पुल के पास का है। वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, मारपीट की घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान हुई। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया गया।

जिस युवती के साथ मारपीट हुई थी, उसकी भी पहचान कर पुलिस ने उसे थाने बुलाया। पुलिस ने पीड़िता से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की। हालांकि, पीड़िता ने किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, उपासना पारचे, तैयबा परवीन और पूर्वा कौशल के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। तीनों युवतियों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई। थाने में तीनों युवतियों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी।

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… लड़कियों की गुंडागर्दी, सेल्फी लेते समय हंसने पर पीटा, VIDEO: रायगढ़ में युवती को जड़े थप्पड़, बाल खींचे, लात मारी, कपड़े उतारने की कोशिश। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के मरीन ड्राइव में 2 युवतियों ने मिलकर एक लड़की को पीटा है। 19 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, 2 नाबालिग युवतियां सेल्फी ले रही थी, तभी पीड़िता पर उन्हें देखकर हंसने का आरोप लगाते हुए उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर थप्पड़ जड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button