छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 36 घंटे की लगातार बारिश थमी, रायपुर समेत कई जिलों में भरा पानी, 79 लोगों का रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। हालांकि, रायपुर समेत कई हिस्सों में पानी भर गया है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है और कई नदी-नाले उफान पर हैं।

रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 के EWS B ब्लॉक में पूरा इलाका पानी में डूब गया है। सुरक्षा के चलते बिजली काटी गई है, लेकिन बिजली पैनल में करंट आने की बात भी सामने आई है। भाटागांव में पानी भरने से एक कार और ट्रक फंस गए। प्रोफेसर कॉलोनी और काठाडीह BSUP कॉलोनी के घरों में भी पानी घुसा है।

वहीं बाढ़ प्रभावित टीला गांव में फंसे 24 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। दुर्ग में भी बाढ़ के पानी में फंसे 55 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। राहत-बचाव टीमों ने सभी को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

धमतरी में पानी भरे पुल को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दो लोगों ने कांच तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई।

गंगरेल डैम के 14 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज छुट्टी है।

जगदलपुर, गरियाबंद, कांकेर, बालोद और बिलासपुर के निचले इलाकों में घरों में पानी भर गया है। बस्तर में सड़कें डूबी हैं।

बारिश और पानी भरने के चलते 6 ट्रेनें और एक फ्लाइट कैंसिल की गई हैं।

तस्वीरें देखिए… बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button