टॉप न्यूज़

एकलव्य-स्कूल के कमरे में फंदे पर मिली छात्र की लाश:कमरा नंबर 16 में मिला शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी




बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र विनय कुमार का शव स्कूल के कमरा नंबर 16 में मिला। छात्र का शव सुबह फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान ग्राम रीवागहन खेरथा निवासी विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में हुई है। बताया गया है कि विनय कुमार सुबह होने वाली पीटी में शामिल नहीं हुआ था। पीटी खत्म होने के बाद जब अन्य छात्र अपने कमरे में लौटे, तब उन्हें कमरे में विनय का शव दिखाई दिया। घटना की जानकारी तुरंत विद्यालय प्रबंधन को दी गई। पीटी में नहीं पहुंचा था छात्र इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने डौंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सहायक आयुक्त भी पहुंचे स्कूल घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी विद्यालय पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ छात्र के साथियों और अन्य करीबियों से पूछताछ के बाद ही उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button