टॉप न्यूज़
पदोन्नति से पहले टेट परीक्षा कराने की मांग

महासमुंद| छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सेवारत शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर मोर्चा खोला है। ब्लॉक इकाई महासमुंद ने विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की कि पदोन्नति में वर्षों की सेवा दे चुके वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों का रखा जाए। शिक्षकों ने कहा कि विभागीय टीईटी परीक्षा होने के बाद ही पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। इससे कनिष्ठों को वरिष्ठों से पहले प्रमोशन मिलने जैसी विसंगति नहीं होगी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श ने कहा कि शिक्षा विभाग जल्द ही सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा से पहले केवल टीईटी के आधार पर पदोन्नति हुई तो कनिष्ठ शिक्षक आगे निकल जाएंगे।
Source link




