टॉप न्यूज़

बिलासपुर स्टेशन पर चोर गिरोह की सदस्य गिरफ्तार:ट्रेन में चढ़ते समय लेडी पैसेंजर का पर्स चुराया, प्लेटफॉर्म पर घूमती मिली पश्चिम बंगाल की महिला




बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाली महिला को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और एक अंतरराज्यीय गिरोह की सदस्य बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ट्रेन और रेलवे प्लेटफॉर्म पर महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था। आरोपी महिला के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। दरअसल, 26 अगस्त को लिंगियाडीह की रहने वाली छाया यादव बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर कोरबा लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी। ट्रेन आने के बाद वह भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ रही थी। इसी दौरान किसी ने उनका लेडिस पर्स चोरी कर लिया। जीआरपी ने शुरू की जांच छाया यादव ने घटना की शिकायत जीआरपी थाने में की। उन्होंने बताया कि पर्स में एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया और 3 हजार रुपए नकद थे। शिकायत के बाद जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। संदिग्ध महिला को पकड़ा जांच के दौरान जीआरपी की टीम को प्लेटफॉर्म नंबर-1 के हावड़ा छोर पर एक महिला संदिग्ध हालत में घूमती मिली। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। महिला ने अपना नाम सकिना वेद बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का पूरा सामान बरामद हो गया। जीआरपी के मुताबिक, आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की रहने वाली है। पूछताछ में उसके अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का पर्स, चांदी की पायल, बिछिया और 3 हजार रुपए नकद समेत करीब 17 हजार 400 रुपए का सामान बरामद किया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button