टॉप न्यूज़

ग्राम लोलेसरा में 30 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश




बेमेतरा| ग्राम लोलेसरा में श्री सद्गुरु धर्मदास वंशावली के तत्वावधान में ग्राम स्तरीय पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए आम, जामुन, आंवला, बादाम, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 30 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। मिशन बेमेतरा तहसील एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों तथा ग्रामवासियों के सहयोग से पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर किरण वर्मा, शिवकुमारी, बबीता वर्मा, सुमिता वर्मा, आमीन बाई, बिमला वर्मा, गंगेश्वरी, बागमती, सुक्रीता वर्मा, चमेली वर्मा सहित एसकेडीवी मिशन, आमीन माता महिला मंडल के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। कुलेश्वर वर्मा, खम्मन वर्मा, ओमप्रकाश, पीकेश्वर वर्मा और शंकर वर्मा आदि ने सहयोग किया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button