टॉप न्यूज़

रायगढ़ में डेढ़-लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए:आरोपी गांजा बेचने कस्टमर तलाश रहे थे, नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए का गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के साथ एक युवक को भी पकड़ा है। दोनों मामलों में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पहला मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पाकरगांव मेन रोड किनारे चौक के पास तीन लोग संदिग्ध हालत में खड़े हैं और गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बोधराम यादव (44), निवासी केकरा झरिया, दिलाराम चौहान (55), निवासी कुकुरभुका थाना बागबहार, जिला जशपुर और सनत साय चौहान (50), निवासी बिरिमडेगा थाना बागबहार, जिला जशपुर बताया। पुलिस ने उनके पास रखे थैलों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेट में कुल 3 किलो 300 ग्राम गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि गांजा ओडिशा के एक व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम उन्हें पता नहीं है। पुलिस ने तीनों के पास से करीब 1.50 लाख रुपए का गांजा जब्त किया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। रेलवे स्टेशन के पास नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार दूसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास एक युवक नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक डोंगरे (22), निवासी बापूनगर बताया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 18 पेंटाजोसिन इंजेक्शन, 17 नाइट्राजेपाम टैबलेट, इस्तेमाल किया हुआ निडिल-सिरिंज और बिक्री के 200 रुपए मिले। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button