टॉप न्यूज़
188 विद्यार्थियों को खिलाई कृमिनाशक दवा

![]()
बालोद| शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की गोली का सेवन कराया गया। कुल 188 विद्यार्थियों को दवा दी गई, जिसमें 108 छात्राएं और 80 छात्र शामिल रहे। विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व की जानकारी भी दी गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। कृमि संक्रमण से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के साथ एनीमिया जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
Source link




