टॉप न्यूज़

सुकमा में माओवादियों का डंप बरामद:इत्तलंका के जंगल में छिपाकर रखा था विस्फोटक, 25 जिलेटिन स्टिक और 2 डेटोनेटर जब्त




सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखा गया विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में 25 जिलेटिन स्टिक और 2 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सहित कई अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में लगातार एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी दौरान 18 अगस्त को इत्तलंका के जंगल में नक्सली सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, 150वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडिंग ऑफिसर राकेश चंद्र शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के समन्वय से एक संयुक्त तलाशी अभियान की योजना बनाई गई। एफ/150 बीएन सीआरपीएफ, क्यूएटी 150 बीएन सीआरपीएफ और चिंतलनार थाना पुलिस की संयुक्त टीम को जंगल में रवाना किया गया। इत्तलंका के जंगल में संदिग्ध बैग मिला टीम ने ग्राम इत्तलंका से करीब 300 मीटर दूर जंगल में संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली। संभावित आईईडी (IED) खतरे को देखते हुए बीडीडी (BDD) टीम की मदद से सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कपड़े में लिपटा एक संदिग्ध बैग मिला, जिसकी जांच करने पर उसमें नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद हुआ। जंगल से जिलेटिन स्टिक-डेटोनेटर समेत कई सामान जब्त बरामद सामग्री में 25 जिलेटिन स्टिक (विष्णु पावर), 16 बीजीएल हेड, 25 डेटोनेटर केस, 12 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 2 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 6 बीजीएल प्लंजर, 5 मीटर फ्लेक्सिबल वायर, 1 चार्जिंग केबल, 1 बैटरी कनेक्टर, 1 बीजीएल रॉ मटेरियल, 1 बेल्ट, 3 रोल वेल्क्रो और 1 प्लास्टिक ड्रम शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सभी सामग्री को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद संयुक्त टीम के सभी जवान सुरक्षित रूप से अपने कैंप लौट आए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button