टॉप न्यूज़

राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा का मॉक एक्सरसाइज:बिलासपुर के कोरी डैम में बाढ़ से निपटने राहत-बचाव तैयारियां परखी जाएंगी




बिलासपुर जिले में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए 20 अगस्त को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। मॉक एक्सरसाइज 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे कोटा स्थित कोरी डैम में शुरू होगी। इसका उद्देश्य बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, उनके आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण करना है। 8 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज अधिकारिक जानकारी के अनुसार, मॉक एक्सरसाइज से पहले 18 अगस्त को टेबल टॉप एक्सरसाइज (TTEx) का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाढ़ आपदा की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपात स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। आपदा की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां बताएंगे इस मॉक एक्सरसाइज का एक प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों को आपदा की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना भी है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मॉक एक्सरसाइज के दौरान शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर ने आम नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे मॉक एक्सरसाइज के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। नागरिकों को केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button