टॉप न्यूज़

पिता ने पकड़े हाथ, बेटे ने छात्र को चाकू मारा:क्रिकेट खेलकर लौट रहे 15 साल लड़के पर जानलेवा हमला, दोनों आरोपी हिरासत में




बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार रात मामूली बात पर 15 साल छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। छात्र क्रिकेट खेलकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, महिमा नगर निवासी राम कुमार नायक (31) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भांजा शिवम नायक उर्फ शिब्बू शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्तों देवरथ साहू और शिवा राव के साथ पोचो ग्राउंड से क्रिकेट खेलकर लौट रहा था। आदर्श नगर की पानी टंकी के पास शिवम सड़क किनारे थूक रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विभय दास के पैर पर थूक पड़ गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पहले गाली-गलौज, फिर दोनों आगे बढ़ गए शिकायत के मुताबिक, विभय दास ने शिवम को गाली दी और थूक साफ करने को कहा। शिवम ने विरोध किया और अपने दोस्तों के साथ वहां से आगे निकल गया। उस समय मामला शांत होता हुआ नजर आ रहा था। पिता ने हाथ पकड़े, बेटे ने चाकू से किए वार कुछ देर बाद विभय दास अपने पिता विजय कुमार दास के साथ स्कूटी से मौके पर पहुंचा। दोनों ने शिवम का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि विजय कुमार दास ने शिवम के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए। इसके बाद विभय दास ने चाकू से उसके सीने और पेट पर कई वार कर दिए। हमले में आंत बाहर निकली, हालत गंभीर चाकू के हमले से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंत बाहर निकल आई और वह सड़क पर ही गिर पड़ा। दोस्तों ने तुरंत उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया। वहीं, देवरथ ने फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। पुलिस ने पिता-पुत्र को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभय दास और उसके पिता विजय कुमार दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button