टॉप न्यूज़

आईटीआई कुलीपोटा में 13 अगस्त को रोजगार मेला



जांजगीर | जांजगीर-चांपा में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 13 अगस्त को आईटीआई कुलीपोटा में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के 4 नियोजकों द्वारा टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, सेल्स, स्टील फिटर, कुक और हेल्पर सहित कुल 362 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए न्यूनतम वेतन 10000 से 23830 रुपए तय है। चयन के बाद कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ और सूरत रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button