टॉप न्यूज़

चांपा स्टेशन पर 3 घंटे देरी से पहुंची लिंक एक्सप्रेस



भास्कर न्यूज | जांजगीर कोरबा-विशाखापट्नम लिंक एक्सप्रेस (18517) शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे देरी से चली। ट्रेन के विलंब से चांपा स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। महासमुंद से चांपा पहुंचे यात्रियों ने बताया कि वे काफी देर से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर स्थित चांपा स्टेशन पर दूर-दराज से पहुंचे यात्रियों को 3 से 4 घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। यात्रियों के अनुसार शुक्रवार सुबह लिंक एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे विलंब से चांपा स्टेशन पहुंची। लगातार ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ट्रेनें समय पर नहीं चलने से उनका कीमती समय स्टेशन पर बर्बाद हो रहा है। यात्रियों ने मांग की कि लगातार हो रही देरी को रेलवे गंभीरता से ले और यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए उचित व्यवस्था करे। उन्होंने विलंब की स्थिति में यात्रियों को टिकट राशि में राहत देने और रेलवे की ओर से खेद जताने की मांग भी की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button