टॉप न्यूज़

छत्तीसगढ़ की 26 सदस्यीय महिला टीम भोपाल रवाना:8 अगस्त से नेशनल कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता, हाल ही में जीते थे 19 पदक




भोपाल में 8 से 10 अगस्त तक होने वाली अस्मिता नेशनल कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता 2026 के लिए छत्तीसगढ़ की 26 सदस्यीय महिला टीम गुरुवार को रवाना हुई। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आईएएस तनुजा सलाम से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ की महिला टीम हाल ही में रायपुर में आयोजित अस्मिता जोनल लीग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। ये खिलाड़ी हुए चयनित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में तन्नू साहू, प्रिया निषाद, पलक साहू, सोनम पुजारी, मुस्कान भारती, दुतिका कश्यप, सुमनी नाग, ईशा गोयल, अंजना गोयल, मालती कश्यप, रौशनी सोढ़ी, सीमा यादव। मनमती बघेल, पलक चौधरी, मानवी साहू, प्यारे साहू, राधा दांगी, वंशिका, गार्गी सिंह, कौशल नंदनी, स्वाति साहू, नीतू सोनवणे, कंचन नाग, कृष्णा कछारे और कशिश निर्मलकर शामिल हैं। 19 पदक अपने नाम किए थे इस टीम ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर कुल 19 पदक अपने नाम किए थे। इस प्रदर्शन के दम पर छत्तीसगढ़ की टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही थी। टीम की रवानगी के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, कोच पिंकी साहू, कोच अशोक साहू, अशोक दुबे सहित खिलाड़ी मौजूद रहे। वहीं संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव अभिजीत मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button