टॉप न्यूज़

Bilaspur Hockey Players Selection | Junior Asia Cup China 2026 Team India


रायपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE), बिलासपुर की दो महिला हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का चयन जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है।

किसान परिवार से हैं मधु सिदार

मधु सिदार जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के छोटे से गांव पोंगरो की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता खेती करते हैं। मधु ने सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, स्कूल नेशनल और इंटर जोन चैंपियनशिप सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।

उन्होंने रायपुर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में भी भाग लिया था। अप्रैल 2026 से वह बेंगलुरु में भारतीय जूनियर टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।

गीता पहले भी कई विदेशी दौरों पर कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व

गीता यादव कबीरधाम जिले के बोडला की रहने वाली हैं। उन्होंने हॉकी की शुरुआती ट्रेनिंग कोच शिवा चौहान से ली। गीता इससे पहले नीदरलैंड, बेल्जियम, अर्जेंटीना और इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

अब उन्हें जूनियर एशिया कप के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिली है।

मंत्री और विभाग के अधिकारियों ने दी बधाई

खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। फिलहाल दोनों बिलासपुर स्थित प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में दोनों खिलाड़ी वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो और हेड कोच अजीत लकड़ा से प्रशिक्षण ले रही हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button