टॉप न्यूज़

महिलाओं से चेन स्नैचिंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार:3.41 लाख का माल बरामद, 3 बाइक और सोने के आभूषण जब्त




कबीरधाम साइबर थाना और पिपरिया पुलिस ने वृद्ध महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण, तीन मोटरसाइकिल और नकदी समेत कुल 3.41 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दो महीने से कवर्धा जिले में वृद्ध महिलाओं को अकेला देखकर उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण छीनने की कई घटनाएं हो रही थीं। इन मामलों में थाना पिपरिया, पांडातराई और चौकी पौड़ी में अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। 3 मुख्य आरोपी और 3 खरीददार गिरफ्तार पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य आरोपी नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े और राधेलाल चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि चोरी के आभूषण नीतीश बंशे, खेलन डहरिया और बबला डहरिया को बेचे गए थे। इसके बाद इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले गांवों में जाकर निगरानी करते थे। इसके बाद बाइक से मुंह ढंककर अलग-अलग गांवों में पहुंचते और अकेली वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही उनके गले से सोने-चांदी के आभूषण छीनकर फरार हो जाते थे। कुछ आभूषण बेच दिए, कुछ अपने पास रखे आरोपियों ने पुलिस को बताया कि झपटमारी में छीने गए कुछ सोने के आभूषण उन्होंने नीतीश बंशे, खेलन डहरिया और बबला डहरिया को बेच दिए थे, जबकि कुछ आभूषण अपने पास ही छिपाकर रखे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी का सामान बरामद कर लिया। 3.41 लाख रुपए का सामान जब्त घटना में इस्तेमाल 3 मोटरसाइकिल (कीमत करीब 2.50 लाख रुपए) करीब 6 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 90 हजार रुपए) 1,000 रुपए नकद कुल बरामद सामग्री की कीमत: 3.41 लाख रुपए गिरफ्तार आरोपी सभी आरोपी बैहरसरी, चौकी पौड़ी, थाना बोड़ला के निवासी हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button