टॉप न्यूज़

बिलासपुर में पकड़ाया ओडिशा का गांजा तस्कर:20-KG गांजा लेकर आया था खपाने, नशीली टेबलेट और सिरप बचते 2 युवक गिरफ्तार




बिलासपुर में सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पचरीघाट क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 नाइट्रोसन टेबलेट और 23 शीशी ऑनरेक्स सिरप बरामद किए हैं। वहीं, गांजा तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे ओडिशा के तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 22(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। सूचना पर की गई छापेमार कार्रवाई टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पचरीघाट नाला रोड स्थित मनोहर लॉज के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली गोलियां और सिरप बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। 50 नाइट्रोसन टेबलेट और 23 शीशी ऑनरेक्स सिरप जब्त पूछताछ में पहले आरोपी ने अपना नाम विनोद साहू (21) निवासी पचरीघाट, थाना सिटी कोतवाली बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से काली पॉलीथिन में रखी 50 नाइट्रोसन टेबलेट बरामद हुईं। प्रत्येक स्ट्रिप में 10-10 टेबलेट थीं। दूसरे आरोपी विशाल कुमार बुनकर (34) निवासी पचरीघाट के कब्जे से 23 शीशी ऑनरेक्स सिरप बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशा करने वाले लोगों को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फरार ओडिशा का गांजा तस्कर भी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने पिछले सप्ताह 20 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान ओडिशा के सोनपुर जिले के बिनका थाना क्षेत्र के ग्राम चरदा निवासी अजीत थनापति उर्फ भोला (36) फरार हो गया था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button