Mungeli Road Accident | CMO Arrested For Killing Woman In Jarhagaon

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सड़क हादसे के मामले में जरहागांव पुलिस ने आरोपी सीएमओ अमरेश सिंह (58) को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लापरवाही के साथ-साथ जानबूझकर वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला की है।
पहले देखिए तस्वीरें



अब जानिए पूरा मामला
शिक्षक नगर, पंडरिया के रहने वाले विश्वनाथ बसोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 1 अगस्त 2026 को उनकी भाभी किरण बांसोड़ (36) भुनेश्वर साहू (32) और हेमलता साहू (39) के साथ बाइक से ग्राम हरदी में शादी का काम पूरा कर लौट रही थीं। ग्राम बरेला मेन रोड पर सड़क पर गाय होने के कारण उन्होंने बाइक किनारे रोक दी।
इसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही स्कोडा कार, जिस पर “CMO (UAD) CG Government” लिखा था, तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरण बसोर और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाइक सवार 2 महिलाओं की मौत, युवक गंभीर
हादसे के समय बाइक पर ग्राम मझगांव निवासी भुनेश्वर साहू (32), किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर पर गंभीर चोट लगने से हेमलता साहू की मौत हो गई, जबकि किरण बांसोड़ और भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।
घटनास्थल पर ‘सीएमओ’ लिखी नंबर प्लेट मिली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी। टक्कर के दौरान कार के आगे लगी ‘सीएमओ’ लिखी नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार सीएमओ चला रहे थे।
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने लापरवाही के साथ-साथ जानबूझकर वाहन चलाते हुए हादसा किया।
जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
जांच में पता चला कि मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद तखतपुर नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह अपने एक साथी के साथ स्कोडा कार से लौट रहे थे।
शुक्रवार (31 जुलाई) रात करीब 11 बजे मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार मौके से चले गए। पुलिस को घटनास्थल से ‘सीएमओ’ लिखी टूटी नंबर प्लेट मिली।
वहीं, संबंधित स्कोडा कार नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिली। पुलिस कार और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की।

आरोपी गिरफ्तार
जांच के बाद पुलिस ने अंबिकापुर निवासी आरोपी अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में इस्तेमाल स्कोडा कार भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 अगस्त 2026 को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
…………………………
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
CMO लिखी कार की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत:कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, डैमेज कार नगर-पालिका में खड़ी मिली

तखतपुर में ‘सीएमओ’ लिखी स्कोडा कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत
बिलासपुर जिले के तखतपुर में ‘सीएमओ’ लिखी स्कोडा कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी हुई ‘सीएमओ’ लिखी नंबर प्लेट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…




