टॉप न्यूज़

स्कूल में ट्रैफिक की पाठशाला, नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर चेताया, राहवीर योजना बताई



नारायणपुर| सड़क हादसों से बचाव और विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने मंगलवार को शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय, महावीर चौक में यातायात की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया। यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) मो. मोहसिन खान और हमराह स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात संकेत, सड़क चिन्ह, रेड, ग्रीन व येलो लाइट के महत्व के बारे में समझाया गया। सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग और निर्धारित स्थान का उपयोग करने की सलाह दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें। अपने माता-पिता व परिजनों को भी नियमों के प्रति जागरूक करें। यातायात पुलिस ने नाबालिग अवस्था में वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों की जानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए। विद्यार्थियों को हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपायों के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस दौरान पीएम राहत योजना और राहवीर योजना की जानकारी दी गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरित किया गया। यातायात प्रभारी मो. मोहसिन खान ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित आवागमन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button