टॉप न्यूज़

फ्रेंडशिप-डे पर घूमने निकले दो दोस्तों की मौत:बालोद में ट्रक ने बाइक को 200 मीटर घसीटा, पॉलीथिन से उठाना पड़ा शव, 3 युवक रेफर




छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे के दिन हुए एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे बालोद शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा मार्ग पर गोंदली नहर के आगे हुई। मृतकों की पहचान जगन्नाथपुर निवासी 21 वर्षीय गेमन लाल देशमुख और परसदा निवासी 23 वर्षीय अरुण साहू के रूप में हुई है। दोनों दोस्त फ्रेंडशिप-डे मनाने के लिए घूमने निकले थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवकों में जगन्नाथपुर निवासी 18 वर्षीय याशु देशमुख शामिल है, जो मृतकों के साथ एक बाइक पर सवार था। दूसरी बाइक पर सवार दल्लीराजहरा निवासी 31 वर्षीय नरेंद्र निषाद और सिकोसा निवासी 32 वर्षीय पोषण कुमार गोयल भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक करीब 200 मीटर तक ट्रक के पहियों में घिसटती रही, जिससे शव बुरी तरह कुचल गए। पहले ट्रक से टकराई बाइक, फिर सामने चल रही दूसरी बाइक को लिया चपेट में बालोद पुलिस के अनुसार, सिकोसा की ओर से दल्लीराजहरा जा रही बाइक पहले एक ट्रक से टकराई। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रही स्प्लेंडर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर के बाद याशु देशमुख बाइक से छिटककर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि बाइक चला रहे गेमन लाल देशमुख और पीछे बैठे वरुण साहू ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए। करीब 200 मीटर तक बाइक को घसीटता रहा ट्रक, घर्षण से लगी आग हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में फंसी बाइक को वह करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान सड़क पर घर्षण के कारण बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शवों की हालत हुई क्षत-विक्षत, पुलिस ने पॉलीथिन से उठाकर भेजा अस्पताल हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने आरक्षक बनवाली साहू के वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, टीआई शिशुपाल सिन्हा, एएसआई सूरज साहू, गौकरण भंडारी, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, योगेश सिन्हा और आरक्षक बनवाली साहू ने शवों को पॉलीथिन में उठाकर मर्च्युरी पहुंचाया। इसके बाद सड़क से शव और क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल किया गया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने खून और मांस के टुकड़ों से रंगे सड़क को पानी से साफ किया। एक माह पहले ही खरीदी थी बाइक, दस्तावेज का काम कराने गए थे ग्रामीणों के अनुसार, जगन्नाथपुर के याशु देशमुख ने करीब एक माह पहले दल्लीराजहरा से कांकेर पासिंग की स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। बाइक के दस्तावेज संबंधी काम के लिए वह दल्लीराजहरा स्थित डीलर के पास जा रहा था। इस दौरान वह अपने दोस्त वरुण साहू और गेमन लाल देशमुख को भी साथ लेकर गया था। तीनों दोस्त काम पूरा होने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। ट्रक और बाइक जब्त, मामले की जांच जारी – SDOP बालोद एसडीओपी विनय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों मृतकों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। ……………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सड़क-हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत:कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकराई,फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी,चौथिया-कार्यक्रम से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button