टॉप न्यूज़

रायपुर में 5 अगस्त से होगी शिव महापुराण कथा:अमलीडीह के डीपी होम्स में रोज होगा पार्थिव शिवलिंग पूजन, श्रद्धालुओं में उत्साह




रायपुर के अमलीडीह स्थित डीपी होम्स कॉलोनी में शिव महापुराण कथा और पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह कथा 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। कथा का वाचन महासमुंद जिले के ग्राम कांपा निवासी प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अखिलेश दुबे महाराज करेंगे। आयोजन के दौरान रोजाना पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, पार्थिव शिवलिंग पूजन का धार्मिक महत्व है और इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति मिलती है। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा सुनने और भगवान शिव के संदेशों को जीवन में अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण में जीवन, नैतिकता और आध्यात्मिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button