टॉप न्यूज़

दुर्ग पुलिस ने पटना से ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा:भिलाई के दो युवक गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन की जांच जारी




दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार की राजधानी पटना से संचालित एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना खुर्सीपार की विशेष टीम ने पटना में दबिश देकर भिलाई के दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को रिमांड में लिया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। पटना में किराए के फ्लैट से चल रहा था नेटवर्क भिलाई नगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने बताया कि थाना खुर्सीपार में दर्ज अपराध क्रमांक 236/2026 की जांच के दौरान पहले कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। मोबाइल डेटा, बैंक खातों, डिजिटल ट्रेल और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में गिरोह के तार पटना से जुड़े मिले। इसके बाद गठित विशेष टीम ने नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूडो, कैसीनो, एविएटर और फुटबॉल बेटिंग की आईडी बेचते थे पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पटना में किराए के मकान में रहकर लूडो, कैसीनो, एविएटर, फुटबॉल बेटिंग समेत अन्य ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की आईडी उपलब्ध कराते थे। इन आईडी के जरिए देशभर के लोगों से ऑनलाइन दांव लगवाए जाते थे। 14 मोबाइल, 14 एटीएम कार्ड और 11 पासबुक जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 11 बैंक पासबुक तथा ऑनलाइन सट्टा संचालन में इस्तेमाल होने वाली अन्य डिजिटल सामग्री जब्त की। हार-जीत की रकम यूपीआई, नेट बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और म्यूल बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की जाती थी। आरोपी पहचान छिपाने के लिए लगातार बैंक खाते बदलते रहते थे। रोज 15 लाख, महीने में 5 करोड़ तक का लेन-देन शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह प्रतिदिन 12 से 15 लाख रुपये का ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। वहीं हर महीने 4 से 5 करोड़ रुपये तक का वित्तीय लेन-देन किया जा रहा था। पुलिस अब जब्त डिजिटल डिवाइस और बैंकिंग रिकॉर्ड का फॉरेंसिक परीक्षण कर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग रिमांड में पुलिस ने आफताब अहमद (24) निवासी अहमदनगर कैंप-2, थाना छावनी, भिलाई और दानिश खान (24) निवासी कैंप-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई को गिरफ्तार किया है। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(3), 318(4), 319 तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने बताया कि जब्त मोबाइल, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की गहन जांच जारी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों, बैंक खाताधारकों और आर्थिक लाभ लेने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। जांच आगे बढ़ने पर इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button