टॉप न्यूज़

बलरामपुर में फर्जी रजिस्ट्री मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:ऑनलाइन रिकॉर्ड की त्रुटि का उठाया फायदा, तहसील में पेश किए थे जाली दस्तावेज




बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए जमीन हड़पने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कथित रूप से जाली दस्तावेज तैयार कर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संत कुमार ठाकुर (42), हामिद जुलाहा (42), दोनों निवासी ग्राम रेवतीपुर, थाना रामचंद्रपुर तथा लल्लू नागवंशी (55) निवासी ग्राम महावीरगंज, थाना रामानुजगंज के रूप में हुई है। इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ऑनलाइन रिकॉर्ड की त्रुटि का उठाया फायदा शिकायतकर्ता अलाउद्दीन अंसारी (80) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में अपनी एक जमीन संत कुमार ठाकुर को बेची थी। वर्ष 2018-19 में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड संधारण के दौरान उनकी दूसरी जमीन, खसरा नंबर 149/2, गलती से संत कुमार ठाकुर के नाम दर्ज हो गई। फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर तहसील में की पेश शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने इस त्रुटि को सुधारने के लिए तहसील में आवेदन किया, तब तक संत कुमार ठाकुर ने संबंधित जमीन पर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत ऋण ले लिया था। बाद में तहसील द्वारा रजिस्ट्री की प्रति मांगे जाने पर आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कथित रूप से फर्जी रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार किए और उन्हें तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया। इन दस्तावेजों के आधार पर शिकायतकर्ता का प्रकरण निरस्त कर दिया गया। जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा शिकायत मिलने के बाद एसडीओपी रामानुजगंज ने मामले की जांच कराई। जांच में दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button