टॉप न्यूज़

रायगढ़ में 32.50 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी:MIC बैठक में पेयजल, सफाई और मटन मार्केट समेत 19 एजेंडों पर फैसला




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में मंगलवार को मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक आयोजित हुई। महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के विकास, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े 19 एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक में करीब 32.50 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 17 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटेकवेल में SCADA कम्पेटिबल पावर पंप लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न ओवरहेड टंकियों (ESR) में SCADA कम्पेटिबल बूस्टर पंप भी लगाए जाएंगे। इससे शहरवासियों को नियमित और बेहतर पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। सफाई व्यवस्था होगी हाईटेक शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम ने ऑटोमैटिक रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया। वहीं 15वें वित्त आयोग के तहत 48 वार्डों और प्रमुख सड़कों की सफाई के लिए आवश्यक वाहन, मशीनें और अन्य संसाधन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में होगा पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े रामपुर स्थित पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में बड़े स्तर पर पौधरोपण कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शहर में मटन, चिकन और मछली विक्रेताओं के लिए आधुनिक मटन मार्केट विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने की स्वीकृति भी दी गई। 48 वार्डों के विकास प्रस्ताव जाएंगे शासन के पास बैठक में शहर के 48 वार्डों से प्राप्त विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही अमलीभौना ट्रांसपोर्ट नगर और जेल कॉम्प्लेक्स की जर्जर दुकानों को समिति की अनुशंसा के आधार पर हटाने, मीना बाजार के लिए उपयुक्त स्थान तय करने और निगम की आय बढ़ाने से जुड़े प्रस्तावों पर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। महापौर बोले- गुणवत्ता और पारदर्शिता रहेगी प्राथमिकता महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नागरिकों को बेहतर पेयजल, स्वच्छता, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंच सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button